एसएसबी ने सात नेपाली नाबालिगों को मानव तस्करी से बचाया
सुपौल, जून 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात नेपाली नाबालिग बच्चों को संभावित मानव तस्करी एवं बाल श्रम के उद्देश्य से ले जाए जाने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को भीमनगर चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी जवानों की नजर सात नाबालिग बच्चों पर पड़ी। पूछताछ के दौरान बच्चे अपनी नागरिकता संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और उनके साथ कोई अभिभावक भी मौजूद नहीं था। इसके अलावा बच्चों के बयानों में बार-बार विरोधाभास पाए जाने पर जवानों को संदेह हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने बच्चों से विस्तृत पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि बच्चों को बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.