बगहा, अगस्त 7 -- बगहा, नप्र। आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी 21वीं वाहिनी ने 'वंदे मातरम' अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से पूर्ण 'वंदे मातरम्' का सस्वर गायन किया। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण और देशसेवा के संकल्प को दोहराया। राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर में भी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का गायन किया गया। एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने बताया कि युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश...