एसएसबी ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 34 जवानों ने किया रक्तदान
अररिया, अगस्त 8 -- अररिया। एक संवाददाता स्वतंत्रता दिवस-2026 के जनकल्याण एवं जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा सदर अस्पताल अररिया के सहयोग से शुक्रवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवान शामिल हुए । कुल 34 अधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि अररिया जिले में थैलेसीमिया मरीजों की संख्या अधिक है, जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.