एसएसबी ने लगाया स्वास्थ शिविर
सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- शोहरतगढ़। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसएसबी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से खैरी शीतल प्रसाद के नकोलडीह व खैरी में चिकित्सा शिविर शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तौलिहवा ग्राम पंचायत के लालपुर, कचरिहवा और बालानगर में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की जांच की व बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी समस्या सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को आवश्यक परामर्श और दवाएं दीं। इस दौरान एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय केपी, डॉ.लीला, कैलाशचंद, प्रधान शिवकुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.