एसएसबी ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
बगहा, जुलाई 11 -- सिकटा। एसएसबी की 47वीं बटालियन की 'एच' कंपनी,सेनुवारिया द्वारा वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सेनुवारिया गांव स्थित विधालय परिसर में मेडिकल सिविक एक्शन(एमसीए)कार्यक्रम के तहत एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रक्सौल के कमांडेंट (मेडिकल)डॉ.निशिकान्त ने की। चिकित्सा शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों ने नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने,दूषित जल से बचने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।इसके यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.