एसएसबी ने रोमांचक मुकाबले में धौरहरा को 3-2 से हराया
महाराजगंज, अगस्त 5 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी डंडा हेड की ओर से मंगलवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबले में एसएसबी की टीम ने ग्राम धौरहरा की टीम को 3-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।सीमा चौकी डंडा हेड परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में एसएसबी के जवानों और ग्राम धौरहरा के युवा खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। पांच सेट तक चले कांटे के मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हर अंक पर दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.