एसएसबी ने रैली निकाल लोगों को योग के प्रति किया जागरूक
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक रैली निकाली गई। क्षेत्रक मुख्यालय के सभी बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में योग के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाया गया। आमजन को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और इसके लाभों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस से पहले मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.