एसएसबी ने रात में गश्त के दौरान पकड़ी 18 बोरी यूरिया
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- रविवार रात एसएसबी ने गश्त के दौरान इंडो-नेपाल बार्डर पर मोहाना नदी के किनारे 18 बोरी यूरिया पकड़ी। इसे नेपाल ले जा रहे लोग एसएसबी जवानों को देखकर भाग खड़े हुए। एसएसबी तीसरी वाहिनी कमांडेंट के निर्देश पर डांगा पोस्ट के इंस्पेक्टर मेघराज ने रविवार रात जवानों को बार्डर पर नदी किनारे गश्त के लिए भेजा। एसएसबी जवानों को नदी से कुछ पहले लोगों की हलचल सुनाई दी। उधर जाने पर एसएसबी जवानों को देख नदी की तरफ भाग गए। एसएसबी गश्ती दल को वहां खेत के किनारे 18 बोरी यूरिया पड़ी मिली जबकि वहां कोई इंसान नहीं दिखा। गश्ती पार्टी ने यूरिया जब्त करके तिकुनियां कस्टम विभाग को सौंप दी। लोगों का कहना है कि मोहाना नदी की बाढ़ और कटान की वजह से अंतर्राष्ट्रीय सीमा आड़ी-तिरछी हो गई है। इससे कुछ भारतीयों के खेत नदी के उस पार और कुछ नेपाली किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.