सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- पुपरी। एसएसबी जवानों द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध भिट्ठामोर बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 सौ बोतल शराब व पांच बाइक को जब्त किया गया। जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी द्वारा जब्त बाइक, शराब व तस्कर को पुपरी मद्य निषेध पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों ने 450 बोतल नेपाली शराब के साथ बॉर्डर पार करते एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बसरा गांव के बीस कुमार के रूप में की गई हैं। उधर, कार्यवाही के दौरान एसएसबी ने पांच बाइक से 2250 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया गया है। जबकि एसएसबी की कार्यवाही की भनक मिल जाने से तस्करों के द्वारा अपनी-अपनी बाइक को छोड़कर भागने में सफल हो गए। मद्य निषेध पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्या...