अररिया, सितम्बर 1 -- नरपतगंज (अररिया)(ए.सं.)। भारत-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बॉर्डर के समीप एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए 378 लीटर नेपाली शराब जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा के बीओपी बसमतिया के जवानों ने पीलर संख्या 195/7 के समीप भारतीय क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब को पकड़ा। जवानों को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद एसएसबी जवानों ने 378 लीटर नेपाली शराब जब्त कर कैंप लाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद एसएसबी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जब्त शराब को बसमतिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार...