एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम में लगाया चिकित्सा शिविर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- 70वीं वाहिनी एसएसबी की बी समवाय बरसोला वाईब्रेंट गांव सूरत नगर में बहुउद्देशीय निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉ. दिनेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा की उपस्थिति में किया गया। वाहिनी की पैरामेडिकल टीम ने अपनी विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से सुदूर सीमावर्ती गांव सूरत नगर के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित कुल 76 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं। शिविर में आए ग्रामीणों में मुख्य रूप से मौसमी बीमारियों, त्वचा संक्रमण, आंखों व जोड़ों की समस्याओं, कुपोषण, बीपी व शुगर जैसी आम स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को डॉक्टरी सलाह देने के साथ मरीजों को उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां, आवश्यक टॉनिक, विटामिन और बेसिक मेडिकल किट निःशुल्क दी गई। स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.