महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में बरगदवा के जवानों ने मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।सीमा बल के कार्मिकों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज एवं भविष्य पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से मुक्ति पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का सहयोग एवं उचित मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति की शपथ दिलाई साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच ए...