बगहा, अगस्त 24 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा-भिस्वा बॉर्डर के नजदीक एसएसबी जवानों ने शनिवार को नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे दो युवतियों समेत एक युवक को संदिग्ध स्थित में पकड़ा गया। एसएसबी के पूछताछ में मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत होने पर एएचटीयू को सूचना दी गई। एएचटीयू टीम ने एनजीओ सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर तीनों को अलग-अलग कर पूछताछ किया। इसके बाद मामला मानव तस्करी का पाया गया।

मामले की जानकारी मामले में पकडे गए युवक के विरूद्ध सिकटा थाने में प्रयास संस्था के जिला समन्वयक पवन कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सीतामढ़ी के मुडली चौक वार्ड नंबर -19 निवासी मोहम्मद ईसा के पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम(39) के रूप में हुई है। वहीं दोनों युवतियों की पहचान ओडिशा निवासी उर्वशी नाग(23) और छत्तीसगढ़ निवासी आस्था अन...