रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को 26वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), अनगड़ा ने रांची, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिलों में व्यापक योग जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग' के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय सहित विभिन्न समवायों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक योगाभ्यास और जागरूकता रैलियां निकाली गईं। कार्यक्रम में कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार, अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने योगासन और ध्यान का अभ्यास किया। 100 दिवसीय योग अभियान के तहत गेतलसूद, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, उलीहातू और विभिन्न ग्रामीण विद्यालयों में योग के लाभों का प्रचार-प्रसार किया गया। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों ने स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया सं...