एसएसबी ने जाली नोटों सहित युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- तिकुनियां, संवाददाता। शनिवार शाम भारत-नेपाल सीमा के खखरौला बार्डर पर नेपाल जा रहे एक युवक को एसएसबी ने पकड़ा। उसके पास से जाली नोट बरामद हुए। एसएसबी ने युवक को नोटों सहित पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी खखरौला पोस्ट प्रभारी मेघराज सिंह ने बताया कि शनिवार शाम नेपाल जा रहे एक युवक की जांच के दौरान बैग से बारह हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए। युवक से पूछताछ के बाद रविवार को उसे तिकुनियां पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि नकली नोटों के साथ पकड़े गए युवक अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सीमा से तस्कर गिरफतार, सामान बरामद वह सिंगाही थाना क्षेत्र का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.