किशनगंज, मार्च 24 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं बटालियन एसएसबी की जी कंपनी सिंघीमारी के जवानों ने रविवार की रात एक मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को तस्करी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार सिंघीमारी कैंप से एएसआई/जीडी अजित कुमार बर्मन के नेतृत्व में एक गश्ती दल बॉर्डर पीलर संख्या 141 के पास गश्त कर रहा था। रात करीब सवा आठ बजे जवानों ने तालटोला गांव की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को नेपाल की ओर जाते देखा। गश्ती दल ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पर्वत कुमार साह(22) डाकूपाड़ा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 मिनी पंप सेट और 12 पैकेट कीटनाशक दवाएं जप्त की गईं। एसएसबी ने गिरफ्तार व्यक्ति क...