किशनगंज, जुलाई 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की घटनाओं पर रोक लगाने और छात्रों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसएसबी सेक्टर मुख्यालय रानीडांगा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन 12वीं वाहिनी एसएसबी की बी कंपनी दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर (जीडी) पल्लव कुमार रॉय ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए मानव तस्करी के बढ़ते मामलों, उसके दुष्परिणाम तथा बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्कर अक्सर नौकरी, अधिक पैसे और बेहतर जीवन का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे प्रल...