एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, स्कूल परिसर में किया पौधारोपण
चतरा, जुलाई 11 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। 35वीं वाहिनी एसएसबी की 'सी' समवाय द्वारा शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ। वहीं सहायक कमांडेंट प्रकाश चंद्र दास के नेतृत्व में 20 एसएसबी जवानों ने छात्र-छात्राओं को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाकर ही समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके बाद स्कूल परिसर में शिक्षकों, छात्रों और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने चलाया दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.