एसएसबी ने एपीएफ नेपाल को 2-0 से हराया
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- सितारगंज। 57वीं वाहिनी एसएसबी ने मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैंच में एपीएफ नेपाल को 2-0 से पराजित किया। बुधवार को नेपाल के कंचनपुर जिले के भीमदत्त स्थित रिउगुना खेल मैदान में एपीएफ नेपाल की 35वीं वाहिनी के साथ 57वीं वाहिनी एसएसबी का मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। इसमें दोनों सुरक्षा बलों के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वालीबॉल मैच में एसएसबी 2-0 से विजयी रही। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एसएसबी एवं एपीएफ नेपाल के मध्य आपसी सौहार्द्र, सहयोग, विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना तथा भारत-नेपाल सीमा पर मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसएसबी के आईजी ने ठाकुरगंज में सीमा सुरक्षा और निर्माण कार्यों की समीक्षा की सीमा क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.