लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- 39 वीं वाहिनी एसएसबी नें सीमा चौकी स्थित वाइब्रेंट गांव घोला में कमांडेंट (पशु चिकित्सक) डॉ. शालिनी परिहार की अध्यक्षता में एक दिवसीय पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निशुल्क जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना था। गुरुवार को पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर में 28 पशुपालकों के 134 पशुओं की विस्तृत चिकित्सा जांच की गई। शिविर के दौरान डॉ. शालिनी परिहार व उनकी टीम नें पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य रोगों की पहचान, टीकाकरण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.