सीतामढ़ी, मार्च 15 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कन्हवां बाजार में सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन द्वारा आग से बचाव को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर लीकेज से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए गए। आग लगने के दौरान क्या करें, कैसे करें और क्या-क्या एहतियात बरती जाए। इसके बारे में बॉर्डर पर अवस्थित दुकानदार व आम नागरिकों को संपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर कन्हवां एसएसबी कंपनी हेडक्वार्टर इंचार्ज सह असिस्टेंट कमांडेंट कुहीराम बनिया ने बताया कि आज कल खाना बनाने में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज की घटनाएं बढ़ गई है। इसी कड़ी में सीमावर्ती क्षेत्रों में मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव को लेकर संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ ...