पिथौरागढ़, जून 17 -- डीडीहाट। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से अन्न आधारित मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ संदीक्षा अध्यक्षा आशा राय व कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय ने किया। इस दौरान संदीक्षा सदस्यों व बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मेले में विभिन्न पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाएं गए। बाद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...