एसएसबी ने अचेत महिलाकर्मी को अस्पताल पहुंचाया
रांची, मई 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में कार्यरत महिला कर्मचारी बबीता कुमारी मंगलवार को काम के दौरान अचानक अचेत होकर कुर्सी से नीचे गिर गईं। घटना के बाद परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल 26वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों को दी। सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलीपोखर पहुंचाया। बताया जाता है कि अधिक गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.