किशनगंज, मार्च 25 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। एसएसबी 12 वीं वाहिनी किशनगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न सीमा क्षेत्रों में किसानों के बीच कृषि उपकरण का वितरण किया गया। कमांडेंट बरजीत सिंह के निर्देशन में सीमा चौकी कंचनबाड़ी एवं मोहमारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव कंचनबारी, मालटोली तथा पांचगाछी के किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत मोहमारी के आसपास के किसानों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हागा में तथा कंचनबाड़ी के आसपास के किसानों को संबंधित जगहों पर आमंत्रित करते हुए फरसा, बेलचा, गैंती, कैंची सहित अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों एवं उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। गौरतलब है कि एसएसबी की इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.