किशनगंज, मार्च 28 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , ठाकुरगंज द्वारा शुक्रवार को नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर, जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के मार्गदर्शन में "एफ" समवाय धनतोला अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज डोरिया गांव में किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानव चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेगराज चौधरी, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में किया गया, जबकि पशु चिकित्सा सेवाएं 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोबिन तिवारी, सहायक कमांडेंट द्वारा प्रदान की गईं।शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं नि:शुल्क दवा वितरण की सुविधा दी गई। साथ ही पशुओं की जांच कर उनके उपचार किए गए। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, स्वच्छता, द...