एसएसबी जवान से मारपीट के मामले में छह के खिलाफ केस
महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रामचन्द्रही गांव में अवकाश पर आए एसएसबी जवान से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रामचन्द्रही निवासी इन्द्रजीत कुमार यादव पुत्र सीताराम ने बताया कि वह एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह अवकाश लेकर अपने घर आया था और भवन का निर्माण कर रहा था। बीते 15 जून की रात आठ बजे वह गांव में मजदूरी देने जा रहा था। इस बीच गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के समीप कुछ लोग उसे अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर जब ग्रामीण आए तो वे लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। एसओ अंकित सिंह ने बताया कि एसएसबी जवान की तहरीर पर जय प्रकाश, जय रतन, इन्दल, विजय कुमार, अर्जुन और हरेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.