लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- भारत नेपाल के गौरीफंटा पर गुरुवार को सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक नेपाली नागरिक की पिटाई करने का आरोप एसएसबी जवान पर लगा। नाराज नेपाली युवाओं ने बार्डर पर नेपाल की तरफ का बैरियर गिराकर आवागमन बंद कर दिया। जमकर हंगामा किया। इसके बाद एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने युवाओं से वार्ता की और युवाओं को मनाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बार्डर बंद रहा। बार्डर पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरुवार को एसएसबी द्वारा बार्डर पर चेकिंग के दौरान नेपाल से आने वाले लोगों की आईडी कार्ड चेक किए जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान एक नेपाली नागरिक के पास आईडी ओरिजनल न होने के चलते उसकी एसएसबी के अधिकारियों ने रोक दिया। इसके बाद उस नेपाली नागरिक ने एसएसबी के जवान पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर नेपाल की तरफ से तमाम युवा ने...