एसएसबी जवान ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती की जान
श्रावस्ती, मई 14 -- श्रावस्ती। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के जवान ने मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। जवान ने एक जरूरतमंद गर्भवती महिला की सहायता के लिए तत्परता दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया। जिला चिकित्सालय भिनगा से टेलीफोन के माध्यम से जवानों को सूचना मिली कि एक महिला, जो करीब छह माह की गर्भवती व गंभीर एनीमिया से पीड़ित है। उसका हीमोग्लोबिन मात्र 04 ग्राम रह गया है। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए तत्काल रक्त की आवश्यकता जताई। सूचना मिलते ही कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक विजय राम ने बिना समय गंवाए रक्त समूह के मुख्य आरक्षी बाबुल हजारिका को साथ लेकर जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे। जहां भिनगा के मोहल्ला शिवाजीपुरम निवासी भगरानी पत्नी धर्मराज को एक यूनिट रक्तद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.