सहरसा, जनवरी 28 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में सोमवार की शाम बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एसएसबी के एक जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी जवान की पहचान वार्ड संख्या चार निवासी कृति साह के पुत्र राजू साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जख्मी राजू साह ने बताया कि वे रविवार को छुट्टी पर अपने घर आए थे। सोमवार को वे अपने निजी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान कुछ सामान कम पड़ जाने पर वे घर से बाहर बाजार की ओर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके जांघ में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। इधर सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन - फानन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.