एसएसबी जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
रुडकी, अगस्त 11 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसबी जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के जेवर, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। परिवार के साथ बाहर रहने के बाद जवान जब घर लौटा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवालीा क्षेत्र के रसूलपुर निवासी तसलीम अहमद एसएसबी में श्रीनगर गढ़वाल में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को मंगलवार की तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह 15 जुलाई को छुट्टी लेकर रुड़की आए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.