एसएसबी जवान की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 23 -- चतरा, संवाददाता। हंटरगंज थाना क्षेत्र के आमीन गांव में वर्ष 2023 में दो डिसमिल जमीन के विवाद में हुई एसएसबी जवान शिवकुमार यादव की हत्या के बहुचर्चित मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के तीन प्राथमिक अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी बुधवार को चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी मौजूद थे।एसडीपीओ ने बताया कि 21 जुलाई को हंटरगंज थाना कांड संख्या 142/2023 में फरार चल रहे तीनों आरोपियों सोमर भूईयां उर्फ जगदीश भूईयां, सुरेन्द्र भूईयां और नन्दु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तीनों आरोपी हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के रहने वाले हैं।जमीन यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.