श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में एसएसबी जवान आगे रहते हैं। शनिवार को एसएसबी जवानों ने 15 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे। एसएसबी कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के नेतृत्व में वाहिनी चिकित्सालय भिनगा में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहिनी के 15 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा व गोवर्धन पुजारी, डॉ कल्पना महादेव पाटील, ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय भिनगा प्रभारी डॉ वीएन वर्मा, डॉ अभिनव पांडेय एवं डॉ प्रियंका शुक्ला मौजूद रहीं। कमांडेंट ने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.