एसएसबी जवानों ने 14 मवेशियों को तस्करी से बचाया
किशनगंज, अप्रैल 6 -- दिघलबैंक, (नि.स.)। एसएसबी 12वीं बटालियन डी कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों ने नेपाल से भारत लाए जा रहे तस्करी का 14 मवेशियों को जप्त करने में सफलता पाई है। एसएसबी के निरीक्षक (सामान्य) अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मवेशियों को लेकर नेपाल से भारत प्रवेश करने वाले हैं। जानकारी मिलते ही एसएसबी के जवान सतर्क हो गए। शनिवार रात लगभग नौ बजे सीमा पीलर संख्या 146/1 से कुछ लोग कुछ मवेशियों को लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। तस्कर ज्योंहि भारतीय क्षेत्र में कुछ दूर आए जवानों ने मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। मवेशियों को ला रहे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर पुन: नेपाल की ओर भाग गये। मवेशियों की कुल संख्या 14 थी। जवानों ने सभी मवेशियों को कोढ़ोबाड़ी थाना के सुपुर्द कर दिया।कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.