एसएसबी जवानों ने स्कूली बच्चों संग किया योगाभ्यास
किशनगंज, मई 14 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व चलाए जा रहे 100 दिवसीय योग अभियान के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी पलसा द्वारा बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिमारी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जवानों ने छात्रों को नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को भी दूर करता है। यह भी पढ़ें- एसएसबी जवानों ने स्कूली बच्चों संग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.