एसएसबी जवानों ने विस्फोटक के साथ नेपाल के नागरिक को पकड़ा
पीलीभीत, जून 3 -- माधोटांडा। एसएसबी ने शारदा नदी के घाट पर एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से ढाई सौ ग्राम गंधक नुमा विस्फोटक बरामद किया। एसएसबी ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बुधवार को नगरिया कट एसएसबी जवानों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा नदी के घाट पर विस्फोटक सामग्री ले जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसबी घाट पर पहुंच गई और एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद उसके पास से ढाई सौ ग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कन्हैया राणा पुत्र हरी राणा निवासी परासिया थाना बिलोरी जिला कंचनपुर नेपाल बताया। वह विस्फोटक सामग्री थारू पट्टी से होकर नेपाल ले जा रहा था। विस्फोटक के साथ नेपाल के नागरिक के पकड़े जाने पर एसएसबी ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.