एसएसबी जवानों ने रोपे पौधे, सुरक्षा का संकल्प
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- 70वीं बटालियन एसएसबी वाहिनी मुख्यालय व सभी सीमा चौकियों पर पौधे लगाए गए। मुकेश कुमार गौतम द्वितीय कमान अधिकारी व कार्यवाहक कमांडेंट की अध्यक्षता में पौधरोपण अभियान चलाया गया। वाहिनी मुख्यालय सहित सभी समवायों व सीमा चौकियों के परिसर में पौघे लगाए गए। वन विभाग व जन-सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में नवभारत स्कूल के शिक्षकों व बच्चों ने भी पौधे लगाए। एसएसबी जवानों ने कहा कि जो पौधे लगाए हैं उनकी सुरक्षा भी की जाएगी जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.