श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनीं भिनगा की ओर से गुरुवार को जमुनहा के ककरदरी गांव के करीब राप्ती नदी किनारे बाढ़ से बचाव का मॉक ड्रिल किया। इस दौरान जवानों ने नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने का पूर्वाभ्यास किया। सशस्त्र सीमा बल भिनगा की ओर से जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राप्ती नदी के किनारे ककरदरी गांव के पास मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। कमान्डेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर ककरदरी समवाय के कम्पनी कमांडर सहायक कमांडेंट अमित शर्मा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूबने वाले व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बाहर निकालने के उपरांत उसे जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार प्रदान करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। जवानों ने त्वरित रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.