रुद्रपुर, मई 28 -- खटीमा, संवाददाता। मेलाघाट 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए जागबुड़ा नदी में डूब रहे एक नेपाली नागरिक की जान बचा ली। यह घटना बुधवार को को बी समवाय मेलाघाट के ओपी ड्यूटी स्थल के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, नेपाल के ग्राम सैनिक टोल वार्ड आठ निवासी 67 वर्षीय जसवीर दमाई जगबुड़ा नदी के रास्ते मेलाघाट बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नदी में तेज बहाव के कारण उनका पैर फिसल गया और वह धारा में बहने लगे। यह देख ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवान आरक्षी सामान्य भूपेंद्र सिंह, महेश चंद्र ने नदी में उतरे और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद जवान उन्हें प्राथमिक उपचार और सीपीआर देकर उनकी हालत सामान्य की। समय रहते की गई कार्रवाई से नेपाली नागरिक की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...