एसएसबी जवानों को कराया गया योगाभ्यास
लखीमपुरखीरी, जून 14 -- योग रंजन फाउंडेशन ने तृतीय वाहिनी एसएसबी मिदनियां परिसर में विशेष योगाभ्यास व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसबी जवानों व प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली, दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण और योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक क्षमता के संवर्धन के प्रति जागरूक करना था। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था केवल बढ़ती आयु का विषय नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक चरण में अपनाई जाने वाली स्वस्थ आदतों का परिणाम है। योगाचार्या प्रगति बरनवाल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की लचक, सहनशक्ति, कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही तनाव, थकान एवं मानसिक दबाव को कम करने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उपस्थित जवानों को संदेश देते हुए कहा कि आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.