पटना, मार्च 7 -- राज्य सरकार ने सुपौल स्थित सशस्त्र सीमा बल के भर्ती एवं प्रशिक्षण केन्द्र में 100 मीटर सेमी इंडोर बफर रेंज निर्माण के लिए 38 डिसमिल जमीन देने की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सुपौल जिले के किशनपुर अंचल, मौजा-आसनपुर कुपहा में 10 साल के लिए दिया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल को यह भूखंड प्रशिक्षण, युद्धाभ्यास, खुले क्षेत्र में गोली चलाने के अभ्यास के लिए देने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। श्री चौधरी ने कहा कि सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक और सुरक्षित बुनियादी ढांचा तैयार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इंडोर बफर रेंज बनने से प्रशिक्षण केंद्र में जवानों को बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी और वे नियंत्रित तथा सुरक्षित वातावरण में फायरिंग का अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनकी दक्षत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.