रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी अनगड़ा में गणतंत्र दिवस के मौके पर कमांडेंट राजीव भट्ट ने ध्वजारोहण किया। कमांडेंट द्वारा एसएसबी महानिदेशक का संदेश उपस्थित अधिकारियों और जवानों को पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि 2025 के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में एसएसबी अनगड़ा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कमाडेंट ने सराहनीय कार्यों के लिए चार कार्मिकों को डीजी डिस्क, एक कार्मिक को महानिरीक्षक (आईजी) प्रशस्ति पत्र और 13 कार्मिकों में (दो अधिकारी 11 अधीनस्थ अधिकारियों) को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.