बगहा, दिसम्बर 13 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 65 वाहिनी, एस.एस.बी., बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन शनिवार को गोबर्धना से परसौनी मैदान तक किया गया। इसका शुभारंभ केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर बगहा विधायक राम सिंह, बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी, रामनगर की एसडीपीओ रागिनी कुमारी, प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन समेत अन्य लोग मौजूद रहें। इस मौके पर एसएसबी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने कहा कि इस का उद्देश्य केवल दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत करना ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता में एस.एस.बी. के प्रति मैत्रीपूर्ण संबंध, आपसी तालमेल और सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना हैं।...