पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव टाटरगंज में शनिवार को 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार सुनिश्चित करना रहा।शिविर का आयोजन सीमा चौकी कम्बोजनगर के कार्यक्षेत्र में डॉ. गुरविंदर जीत सिंह, कमांडेंट (पशु चिकित्सा), क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पीलीभीत की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के उचित रखरखाव, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण और विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।शिविर यह भी पढ़ें- एसएसबी के सीमांत गांव में ...