एसएसबी के शिविर में 95 लोगों का हुआ इलाज, पशुओं की भी जांच
महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में ठूठीबारी टीम ने ग्राम चटिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को उनके गांव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजित शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार चौहान ने जांच कर इलाज किया। चिकित्सा शिविर से कुल 95 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें 43 महिलाएं, 35 पुरुष तथा 17 बच्चे शामिल रहे।इसी क्रम में पशु चिकित्सा शिविर का संचालन पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने किया। उन्होंने 45 पशुपालकों के कुल 383 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। पशुपालकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.