गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर। कंपोजिट हास्पिटल एसएसएबी द्वारा मानीराम स्थित एक विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 72 मरीजों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान 27 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। डीआईजी डॉ. डीके मिश्र ने कहा कि चिह्नित मरीजों का राज आई हास्पीटल के सहयोग से निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी सिंह, कमाडेंट डॉ. आइएच काजमी ने जांच की। शिविर में संस्था बीआरकेडी व राज आई हास्पिटल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सिस्टर सिंडी सिंह, प्रिया, विद्यावती, डीडी द्विवेदी, अवधेश कुमार, रूकसार, प्रधानार्चाय उमेश चौधरीख् भीव सिंह, मनोज, महेन्द्र, प्रेम नारायण, हरेन्द्र, प्रेमप्रदीप समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.