एसएसबी के मानव चिकित्सा शिविर में 70 मरीजों की जांच
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 70वीं वाहिनी एसएसबी सामाजिक सुरक्षा के साथ ही नागरिक कल्याण कार्यक्रम चला रही है। वाहिनी की डी समवाय निसानगाड़ा के अंतर्गत नवीनपुरवा पंचायत-मटेही में मानव चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा ने टीम के साथ बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में 70 जरूरतमंद ग्रामीणों का विधिवत चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हे आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमारने ग्रामीणों को बदलते मौसम में फैलने वाली संक्रामक व मौसमी बीमारियों से बचाव, रोकथाम व प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को घरों के आसपास जलभराव न होने देने, शुद्ध व उबला हुआ पेयजल प्रयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.