अररिया, जनवरी 31 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को सीमावर्ती गांव गोरपुछरी में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कल्याणकारी कार्यक्रम कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी , बीओपी पथरदेवा के तत्वावधान में आयोजित की गयी। शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया के उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. घनश्याम पटेल ने सीमावर्ती पशुओं की नि:शुल्क जांच की। उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी की पशु चिकित्सा शाखा के कार्मिकों ने पशुपालकों को मुफ्त दवाईयों का वितरण किया। इस दौरान 43 पशुपालकों के कुल 207 पशु लाभान्वित हुए, जबकि 65 पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण भी किया गया। एसएसबी द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.