किशनगंज, फरवरी 18 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 41वीं वाहिनी रानीडंगा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र पानीटंकी में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना रहा। शिविर में 41वीं वाहिनी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता, उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) सीमांत सिलीगुड़ी डॉ. संजय चौधरी, कमांडेंट (चिकित्सा) तथा सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली की सीटीवीएस सर्जन डॉ. मंजू गुप्ता ने ग्रामीणों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श दिया गया तथा वाहिनी चिकित्सालय के चिकित्सा कर्मियों द्वारा रोगियों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष स्वास्थ्य जागरूकता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.