मधुबनी, अप्रैल 21 -- राजनगर। राजनगर स्थित एसएसबी 18बीं बटालियन के नव पदस्थापित कमांडेंट केआर लोमरोड (कोजा राम लोमरोड) ने कार्यभार संभाल लिया है। बतौर कमांडेंट यह उनकी पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वे बगहा (पश्चिम चंपारण) स्थित एसएसबी 65बीं बटालियन में सेकेंड इन कमांडेंट के पद पर तैनात थे। एसएसबी सेवामें श्री कोजा राम लोमरोड की छवि तेजतर्रार अफसर के रूप में है। 2008 में वे एसएसबी सेवा में आए। एवं अरूणाचल प्रदेश, असम, बंगाल व बिहार में सेवा दिए। बतौर कमांडेंट केआर लोमरोड ने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा पर क्राइम को कंट्रोल करना व सीमा पार से होनेवाली सभी तरह के गैरकानुनी गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है। अलावे एसएसबी से जुडे़ सभी तरह के विकासात्मक व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। मौके पर कई एसएसबी पदाधिकारी मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.