रांची, मार्च 16 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना के महानिरीक्षक निशित कुमार उज्ज्वल (आईपीएस) सोमवार को 26वीं वाहिनी एसएसबी का दौरा किया। दो दिनी दौरे पर महानिरीक्षक ने कमांडेंट राजीव भट्ट की उपस्थिति में भोजन और मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने इकाई की परिचालन तत्परता, प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण मानकों तथा कार्मिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, भंडार, प्रशिक्षण सुविधाओं, संचार व्यवस्था सहित इकाई के अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों से संवाद किया। उन्होंने बल की उच्च स्तरीय परिचालन क्षमता बनाए रखने, प्रभावी सामुदायिक संपर्क को सुदृढ़ करने तथा कार्मिकों के कल्याण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर विशेष बल दिय...